कोरोना से व्यापारी एवं मक्कड़ पंचायत प्रधान राकेश शर्मा की गत रात्रि मौत

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 10:19 AM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : कोरोना से प्रतिष्ठित व्यापारी एवं मक्कड़ पंचायत प्रधान राकेश शर्मा की गत रात्रि मौत हो गई है। उन्हें बचाने के लिए भरसक प्रयास किए गए लेकिन मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। हंसमुख स्वभाव व समाजसेवी राकेश हर व्यक्ति के चहेते थे। यही कारण था कि हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से मक्कड़ पंचायत का प्रधान चुना था। वही घंगोट कलां पंचायत प्रधान यशपाल, उसनाड कलां पंचायत प्रधान संजीव शर्मा, भोटा नगर पंचायत अध्यक्ष सपना सोनी, उपाध्यक्ष संजय धीमान, सौर पंचायत उपप्रधान सुरजीत सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सरला शर्मा, जिप पूर्व सदस्य श्याम डटवालिया, पूर्व बीडीसी सदस्य रेखा ठाकुर, केसीसी बैंक के निदेशक देश राज ठाकुर, रिटायर्ड तहसीलदार, ओ पी लखनपाल, मेहरे बड़सर व्यापार मंडल के अध्यक्ष  विनोद लखनपाल,  जोड़े अंब पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक, प्रधान ग्राम पंचायत करेर अमिता शर्मा, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा  सदस्य शशिकांत मिंटू, पूर्व जिप सदस्य अमरजीत, भाजपा युवा मोर्चा बड़सर सचिव सुरेश गर्ग, अश्वनी बन्याल, प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सदस्य राजेश शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संदेश भेजकर मक्कड़ पंचायत प्रधान, प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पत्रकार राकेश शर्मा की अचानक मौत पर शोक व्यक्त किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News