पिछले माह लापता युवक का शव सतलुज नदी के किनारे से बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 06:18 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): अंतराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल के लिए भेज दिया है। परिजनों ने शव की पहचान कर दी है। शव की शिनाख्त कलना ग्राम निवासी पंकज आयु 33 के रूप में हुई है। शव को खोपड़ी पुलिस कॉलोनी के समीप स्थित गौशाला के पास सतलुज नदी के किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार युवक 14 नवम्बर की रात्रि के बाद घर नहीं लौटा है। लम्बे समय बीत जाने के बाद युवक का शव मिला है। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना रामपुर में भी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने सी.सी.टी.वी. के फूटेज मिलने के बाद एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था। सी.सी.टी.वी. फूटेज में लापता युवक  के साथ इस व्यक्ति को अंतिम बार मेला ग्राऊंड में देखा गया था। डी.एस.पी. रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News