ब्राधीवीर के पास गिरा ल्हासा, 2 घंटे बंद रहा मनाली-चंडीगढ़ NH
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 09:01 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी शहर के करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित ब्राधीवीर के पास मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर शुक्रवार को दोपहर बाद पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। करीब 2 घंटे बंद रहने के कारण एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 1 बजे के आसपास ब्राधीवीर के पास पहाड़ी से भूस्खलन होना शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत यातायात के रोक दिया। एनएच पर मलबा जब तक गिरना पूरी तरह से बंद नहीं हुआ तब तक वाहनों को जाने नहीं दिया गया। इसके बाद जेसीबी को बुलाकर सड़क मार्ग पर पड़े मलबे को हटाया गया। बारी-बारी करके वाहनों को भेजना शुरू किया गया। पुलिस थाना सदर मंडी के प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here