चंडीगढ़-शिमला NH की बहाली पर बारिश ने फेरा पानी, सोमवार तक वाहन गुजरने की उम्मीद

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 10:59 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): बारिश ने चंडीगढ़-शिमला एनएच की बहाली पर फिर पानी फेर दिया है। चक्की मोड़ में शनिवार को हुए भूस्खलन से एनएच 5 की बहाली एक दिन के लिए और लटक गई है। उम्मीद थी कि रविवार तक छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल हो जाएगी।  मौसम ठीक रहा तो अब सोमवार को ही एनएच बहाल हो पाएगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि पहाड़ की मिट्टी को समझना इतना आसान नहीं है। हर 100 मीटर बाद मिट्टी अलग-अलग है। 

डीसी ने बंद करवाया सनवारा टोल प्लाजा
उधर, चंडीगढ़-शिमला एनएच भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है लेकिन इस मार्ग पर सनवारा में टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूला जा रहा था। इसे डीसी मनमोहन शर्मा ने बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आगामी आदेशों तक यहां पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News