लाहौल की तोद घाटी में भूस्खलन, मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 12:00 AM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सुबह से बारिश का दौरा जारी है। इसके चलते तोद घाटी में जिस्पा के पास देर शाम मुख्य सड़क पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक कर सड़क पर आ गिरी। चट्टानों के गिरने की वजह से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते लेह से मनाली की तरफ जाने वाली गाड़ियों में पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है तथा मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते किसी प्रकार के जानी नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News