रोहतांग के गुलाबा में भू-स्खलन से मार्ग बंद, हजारों सैलानी फंसे (Watch Pics)

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 07:17 PM (IST)

मनाली (सोनू): रोहतांग दर्रे के गुलाबा पर्यटन स्थल में भारी भू-स्खलन होने से सैंकड़ों वाहनों में हजारो सैलानी फंस गए हैं। ये सैलानी पर्यटन स्थल मढ़ी व ब्यासनाला में बर्फ के दीदार करने के बाद वापस मनाली लौट रहे थे कि वापसी में मनाली से 28 कि.मी. दूर गुलाबा के 14 मोड़ में भू-स्खलन होने से मार्ग बंद हो गया।
PunjabKesari, Landslide Image

14 मोड़ में लगातार भू-स्खलन हो रहा है, जिससे मार्ग बहाली में भी दिक्कत आ रही है। मार्ग बन्द होने से 600 के लगभग पर्यटक वाहन फंस गए हैं, जिनमें 3 हजार से अधिक पर्यटक हैं। भू-स्खलन से सड़क बन्द होने व पर्यटको के फंसे होने की सूचना मिलते ही मनाली प्रशासन हरकत में आया और राहत कार्य शुरू किया। वहीं हल्की बर्फबारी होने से गुलाबा में तापमान माइनस पर चल रहा है।
PunjabKesari, Traffic Jam Image

सड़क बहाल होती न देख सैलनियों ने भू-स्खलन वाले क्षेत्र को पैदल पार करना शुरू कर दिया है। बी.आर.ओ. ने अपनी मशीनरी मौके पर भेज दी है लेकिन लगातार हो रहा भू-स्खलन परेशानी पैदा कर रहा है। एस.डी.एम. मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कि बी.आर.ओ. की अधिकतर मशीनरी रोहतांग बहाली में जुटी हुई है। प्रशासन ने अपने स्तर पर प्राइवेट मशीनरी को सड़क बहाली के लिए रवाना कर दिया है। शीघ्र ही सड़क को बहाल कर सैलानियो को मनाली पहुंचाया जाएगा।
PunjabKesari, Landslide Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News