पांवटा साहिब : माशु च्योग में भूस्खलन से भारी नुक्सान, 2 वाहन मलबे की चपेट में आए

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 04:48 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): गिरिपार क्षेत्र के माशु च्योग में मूसलाधार बारिश होने से भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण लोगों के खेतों को नुक्सान पहुंचा है, वहीं वाहन मलबे की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार भारी बारिश से बहादुर सिंह व सुरजीत सिंह के खेतों को नुक्सान हुआ है, वहीं बस स्टैंड के पास खड़े 2 वाहन भी मलबे की चपेट में आकर सड़क से बाहर लुढ़क गए। इसके अलावा तैयार किया गया वैकल्पिक कफोटा, च्योग, जोंग विकासनगर मार्ग भी बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग ने मशीनें लगाकर तक सड़क को बहाल कर दिया। भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद संबंधित पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी। उधर, शिलाई के एसडीएम सुरेश सिंघा ने बताया कि माशु च्योग में बरसात होने से नुक्सान होने की सूचना मिली है। दोपहर बाद सड़क को बहाल कर दिया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News