नए साल में घर आने की बात कह गए थे लांस नायक विवेक कुमार, होनी को कुछ और ही था मंजूर

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 06:27 PM (IST)

मेडिकल टीम ने विवेक के माता-पिता का लिया डीएनए
लंबागांव (अभिषेक):
तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हैलीकॉप्टर हादसे में जयसिंहपुर उपमंडल के अप्पर ठेहड़ू गांव के 30 वर्षीय लांस नायक विवेक कुमार के शहीद होने की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई है। अप्पर ठेहड़ू पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि विवेक बहुत मिलनसार व्यक्तित्व के थे और जब भी छुट्टी आते थे तो अपने सभी दोस्तों व गांववालों से मिलते थे। हंसमुख चेहरे और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण विवेक सारे गांव के बच्चों से लेकर बजुर्गों तक सबको प्यारे थे।
PunjabKesari, Martyr's wife Image

स्थानीय पंचायत के वार्ड सदस्य व 12वीं कक्षा तक विवेक कुमार के सहपाठी राहुल कुमार बताते हैं कि विवेक की 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी में हुई। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ खेलों में भी बहुत रुचि रखते थे। विवेक का सपना सेना में जाकर देशसेवा करने का था और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता थे। बस फिर क्या था विवेक की मेहनत रंग लाई और पालमपुर में काॅलेज में ग्रैजुशन करते हुए भारतीय सेना की जैक राइफल्स में भर्ती हो गए।
PunjabKesari, Martyr's Wife and Mother Image

इसके बाद सेना में रहते हुए विवेक ने पैरा कमांडो बनने के लिए आवेदन किया। इसके लिए बहुत ही कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। विवेक ने मन में ठान लिया था कि वह पैरा कमांडो बनेंगे और उनकी मेहनत रंग लाई। कठिन ट्रेनिंग पास करने के बाद विवेक 1 पैरा स्पैशल फोर्सिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विवेक सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे।
PunjabKesari, Martyr's Father Image

पिछले महीने छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर जाते हुए विवके अपने स्वजनों को नए साल की शुरूआत में घर वापस आने की बात कह गए थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 8 दिसम्बर देर शाम जब विवेक के शहीद होने की खबर परिवार व गांववालों ने सुनी तो उस समय उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ क्योंकि आधिकारिक तौर पर उन्हें इस बारे कोई सूचना नहीं मिली थी लेकिन कुछ ही देर में सोशल मीडिया में ये खबर तेजी से फैल गई, जिससे सबको यकीन होने लगा कि इस गांव की धरती का लाल देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया है।
PunjabKesari, Medical Team and Family Image

विवेक की शादी 2 वर्ष पहले ही हुई थी, उनका ससुराल ठेहड‍़ू के साथ लगती पंचायत कोसरी में है। विवेक की पत्नी गृहिणी हैं व 6 माह का एक बेटा है। साथ ही घर में माता-पिता और एक छोटा भाई है। विवेक की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। विवेक के छोटे भाई बेरोजगार हैं और विवेक ही अपने घर का खर्चा चलाते थे।
PunjabKesari, Martyr's Son Image

विवेक के शहीद होने की खबर से सारा परिवार टूट गया है। जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान और स्थानीय प्रशासन से एसडीएम ने परिवार को सांत्वना दी है। वहीं वीरवार को एक मेडिकल टीम द्वारा विवेक के माता-पिता का डीएनए लिया गया है।
PunjabKesari, Police, Army and People Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News