काम कर रहे मजदूर पर गिरी दीवार, मौत
punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 12:21 PM (IST)
कांगड़ा : नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत घर की दीवार का ऊपर का कच्चा हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराज (52) पुत्र रत्न चंद निवासी रैपुर डाकघर सुलह तहसील पालमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मजदूर नगरोटा बगवां तहसील के अंतर्गत एक घर पर मकान के कंस्ट्रक्शन कार्य में मजदूरी पर लगा था। इस दौरान पुराने मकान की एक दीवार जोकि नीचे से पक्की और ऊपर से कच्ची ईंटों से बनी थी। शनिवार शाम नगरोटा बगवां में बरसात होने के बाद जैसे ही मजदूरों ने काम शुरू किया तो दीवार का ऊपर का कच्चा हिस्सा उक्त मजदूर देवराज पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। यह हादसा भारी बारिश के कारण दीवार के ऊपरी हिस्से के गिर जाने से हुआ है। देशराज का पोस्टमार्टम रविवार को टांडा में होगा। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है।