वीरभद्र सिंह की बेटी कुमारी अभिलाषा बनीं मणिपुर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

Saturday, Feb 10, 2018 - 12:07 AM (IST)

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी जस्टिस अभिलाषा कुमारी ने शुक्रवार को मणिपुर उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश पद का कार्यभार संभाला लिया है। वह राज्य की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं। जस्टिस अभिलाषा कुमारी ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा मणिपुर के मुख्यमंत्री एस. विरेन सिंह, स्पीकर वाई. खेम चंद, डिप्टी स्पीकर वाई. जॉयकुमार, विपक्ष के नेता बॉबी सिंह, विधायक पी. शरतचंद्रा, टी. रविंद्रो, कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर, राज्य के मुख्य सचिव आर.आर. रश्मि व डी.जी.पी. एल.के. खोटे के अलावा राज्य के अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में मौजूद रहे।

गुजरात में न्यायाधीश के पद पर कर चुकी हैं कार्य
अभिलाषा हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी हैं। वह इससे पहले गुजरात के न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रही हैं, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों में निर्णय देकर न्याय दिलाया है। इसके बाद उन्होंने त्रिपुरा में भी बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्य किया है। अब वह मणिपुर में पहली मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। अभिलाषा कुमारी ने वर्ष 1984 में हिमाचल प्रदेश में अपनी वकालत की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने कई सिविल, आपराधिक व उपभोक्ता केसों के मामलों की पैरवी की थी। वह वर्ष 2003 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार में बतौर अतिरिक्त महाधिवक्ता भी कार्य कर चुकी हैं।

Related News

Himachal: न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

गर्व की बात: हिमाचल का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट

आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: अमरजीत सिंह

अवैध व नकली शराब मामलों में संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल बना देश का पहला राज्य

Chamba: 6 वर्षीय बेटे के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी महिला, रास्ते में हो गया ये हादसा

Kangra: पालमपुर के ककेना गांव का बेटा सेना में बना लैफ्टिनैंट, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

Una: उपायुक्त ने स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

हम सभी को हिन्दी भाषा पर गर्व होना चाहिए: विक्रमादित्य सिंह

Himachal: बागवानी नीति लागू करने वाला पहला राज्य होगा हिमाचल : मुख्यमंत्री