Himachal: न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 08:08 PM (IST)

शिमला (मनोहर): न्यायाधीश जीएस संधवालिया प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की है। वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। उन्हें 30 सितम्बर, 2011 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायाधीश राजीव शकधर को इससे पहले प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव के स्थानांतरण पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर 18 अक्तूबर, 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 11 जुलाई, 2024 को की गई अपनी पिछली सिफारिश को निरस्त करते हुए यह सिफारिश की है कि न्यायाधीश जीएस संधवालिया को 18 अक्तूबर 2024 को न्यायमूर्ति राजीव शकधर की सेवानिवृत्ति के पश्चात हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News