Kullu: गांव में भीषण अग्निकांड दो परिवारों का सामान राख

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 11:26 PM (IST)

​कुल्लू (संजीव) जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत रायसन के बेंची गांव में देर रात भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में दो परिवारों को भारी आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस आगजनी में पन्ना लाल और चमन लाल के घरों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। ​लाखों का नुक्सान, प्रशासन की मुस्तैदी ​प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में लगभग 1,50,000 रुपए की संपत्ति के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। आग इतनी भयानक थी कि पीड़ितों को अपना सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

​बचाई गई 5 लाख की संपत्ति ​राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे प्रेम चंद के मकान को जलने से बचा लिया गया। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 5,00,000 रुपए की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है। ​फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुक्सान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है ताकि प्रभावित परिवारों को उचित सहायता प्रदान की जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News