Kullu: अढ़ाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख, 10 लाख का नुक्सान
punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 04:48 PM (IST)

बंजार, (लक्ष्मण)। उपमंडल बंजार के तहत खाड़ागाड़ पंचायत के सोझा गांव के पास टेक सिंह का अढ़ाई मंजिला स्लेटपोश मकान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि मकान को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और यह पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि सौभाग्य की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग का वाहन भी सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो तो गया था लेकिन तब तक मकान पूरा आग की चपेट में आ चुका था। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया। बंजार की ग्राम पंचायत सजवाड के गांव नाली नजदीक सोझा में रविवार को करीब 3:00 बजे एक रिहायशी साढ़े तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह मकान टेक सिंह पुत्र नयनू राम का था। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। इसमें विभाग द्वारा करीब 10 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है।
तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को 10,000 रुपए फौरी राहत दी गई है व इस आग लगने से कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है और पीड़ित परिवार वहीं साथ बने मकान में रह रहा है।