कुल्लू: अवैध तरीके से उगाए अफीम के 8800 से अधिक पौधे किए नष्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 08:53 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने 4 जगहाें पर रेड करके अवैध तरीके से उगाई गई अफीम के 8800 से अधिक पौधे नष्ट किए। इस प्रकरण में पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार भुंतर थाना के तहत वीरनी क्षेत्र में गश्त के दौरान सीढ़ीनुमा खेतों में अफीम के पौधे पाए गए। यह बीजाई 10 बिस्वा जमीन में हुई थी। पुलिस ने इन पौधों को उखाड़ने के बाद इनकी गिनती की तो ये 6000 पौधे पाए गए। पुलिस ने इन पौधों को नष्ट कर दिया। पुलिस थाना सदर कुल्लू के तहत बुनली सेरी इलाके में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीन जगहों पर अफीम की खेती पाई। डेढ़ बिस्वा जमीन में अफीम के 1000 पौधे, दो बिस्वा जमीन में 800 पौधे और 3 बिस्वा जमीन में 1090 पौधे मिले। इन पौधों को पुलिस ने उखाड़ने के बाद आग लगाकर नष्ट कर दिया। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले दर्ज होेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले दर्ज किए गए हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जिस जमीन में अफीम की बीजाई हुई है वह जमीन किसकी है। अफीम की बिजाई करने वालों की पहचान करके उन्हें नामजद किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News