Kullu: नाबालिग लड़की के साथ किया यह ​घिनौना काम, पिता का हो चुका है निधन

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 09:36 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): निरमंड उपमंडल में छठी कक्षा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसके पिता का निधन हो चुका है और माता अनपढ़ है। उसके 2 छोटे भाई-बहन भी हैं। आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद एक बार फिर से घर में अकेले पाकर हवस का शिकार बनाया।

आरोपी ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब उसकी माता काम करने गई थी और उसके छोटे भाई-बहन गांव में खेलने गए थे। लड़की ने घटना की पूरी बात अपनी माता को बताई, जिसके बाद लड़की ने अपनी माता के साथ थाना में आरोपी परमानंद उर्फ रघु निवासी झलैर जिला कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News