शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 09:22 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): महिला पुलिस थाना कुल्लू में एक युवक के खिलाफ लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार उझी वैली की लड़की ने युवक पर आरोप लगाया है। लड़की कुल्लू में रहती है। लड़की ने आरोप लगाया कि सियाल गांव के सुभाष ने शादी का झांसा देकर उसका रेप किया है। आरोपी की जोर-जबरदस्ती से वह गर्भवती हुई जिसके बाद आरोपी ने दवाई खिलाकर बच्चा गिरा दिया। अब पीड़िता को पता चला कि आरोपी किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News