Kullu : पुल से नीचे गिरने के कारण व्यक्ति की मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 01:17 PM (IST)

कुल्लू : डींग पुल से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, ताबे राम (50), पुत्र श्याम दास, निवासी डीम, डाकघर जाओं, तहसील आनी गिरने के कारण घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल आनी लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया। फिर उसे उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान रैफर किया गया था।

ताबे राम की पत्नी लक्षा देवी ने पुलिस में बयान दिया कि उसके पति ताबे राम किन्नौर में सेब सीजन के कार्य से वापस आ रहे थे। डींग नामक स्थान पर गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने फोन किया। जब वह सड़क पर गई तो ताबे राम ने शराब पी हुई थी। नशे की हालत में पैदल चलते समय डींग पुल से करीब 20 फुट नीचे खड्ड में गिरकर वह बुरी तरह चोटिल हुए। उसने ग्रामीणों की मदद से ताबे राम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया।

वहीं, शनिवार को आईजीएमसी शिमला से थाना आनी में सूचना मिली कि ताबे राम की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News