Kullu: अवैध शराब के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 10:30 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने हुरला में 2 महिलाओं को 9 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इन महिलाओं के घरों में पुलिस ने रेड की, तो एक महिला के घर में 5 लीटर और दूसरी के घर में 4 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले के दर्ज होने की पुष्टि की है।