मजाक-मजाक में साले ने जीजा पर चला दी गोली, हालत गंभीर (Video)

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 12:46 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू सदर पुलिस थाना के अधीन कमांद इलाके में साले ने मजाक-मजाक में जीजा पर गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार गलती से गोली चलने के कारण हादसा हुआ है। व्यक्ति को पेट में गोली लगी है, जिस पर उसे एंबुलैंस के माध्यम से कुल्लू अस्पताल लाया गया। घटना के शिकार व्यक्ति का नाम बुध राम बताया जा रहा है। अब तक पुलिस को मिली सूचना के अनुसार घटना गलती से चली गोली की वजह से हुई है। बाकी मामले का पता पुलिस की आगामी छानबीन में ही चलेगा। 
PunjabKesari

सदर पुलिस थाना से एक टीम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के शिकार व्यक्ति के बयान दर्ज करने के बाद सच सामने आएगा। घायल को गंभीर हालत के चलते देर रात नेरचौक (मंडी) रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के साथ देवता के कार्यक्रम के चलते अपने ससुराल आया हुआ था। शनिवार शाम कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने साले रिंकू (18) के साथ दादा ससुर के कमरे में सोने के लिए गए। जहां नैन प्रकाश ने उस कमरे में रखी बंदूक को अपने हाथ में लिया और दोनों आपस में मजाक करने लगे। इतने में साले रिंकू के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली जीजा नैन प्रकाश के पेट में गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद घरवालों में हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे मंडी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल के ससुर का कहना है कि घटना से पहले परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में बैठे हुए थे उसके बाद यह दोनों दूसरे कमरे में चले गए और वहा रखी बदूक से यह दोनों एक-दूसरे से मजाक करने लगे। उन्होंने बताया कि इन दोनों को यह पता नहीं था कि बंदूक में कारतूस भरा हुआ है। कुल्लू के ए.एस.पी. राज कुमार चंदेल ने इस तरह की घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News