Kullu: कमांद में घास काटने गया व्यक्ति ढांक से गिरा, शिमला रेफर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 11:19 AM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : कमांद गांव में घासनी में घास काटते हुए एक व्यक्ति ढांक से गिर गया। इससे व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया जहां से उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार कमांद गांव का प्रेमसिंह (65) सोमवार को सुबह पशुचारा लाने के लिए घासनी में गया था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह खाई में गिर गया।

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रेम सिंह को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।एस.पी. डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।

उधर, एक अन्य मामले में मठ इलाके में गिरने के कारण एक व्यक्ति जख्मी हो गया। व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार मठ इलाके में सोमवार सुबह व्यक्ति अपने काम से जा रहा था तो वह वहां गिर गया और झाड़ियों से लुढ़कता हुआ कब्रिस्तान तक जा पहुंचा।

इस दौरान कुछ लोगों ने उसे देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मंगल लोरम (47) पुत्र गलुआ लोरम निवासी झारखंड के रूप में हुई है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News