Shimla: एक सप्ताह ​बाद दिल्ली लौटीं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा

punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 06:32 PM (IST)

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने सप्ताह भर के शिमला निजी प्रवास के बाद आज वापस लौट गईं। वे आज सुबह करीब पौने 6 बजे छराबड़ा स्थित अपने भवन से गाड़ी के काफिले के साथ रवाना हुईं। गत 18 मई को शिमला आई प्रियंका वाड्रा इस दौरान अपने भवन व साथ लगते बाग बगीचे की सैर के अलावा कहीं बाहर भी घूमने तक नहीं गई।

उन्होंने अपना सारा समय घर पर ही बिताया। आज सुबह उनके वापस लौटने से पूर्व ही यहां बारिश शुरू हो गई थी, दोपहर तक मौसम खराब ही रहा, रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। शाम के वक्त अच्छी धूप खिली थी। प्रियंका वाड्रा बारिश के दौरान ही छराबड़ा से रवाना हो गई थी। उनके वापस लौटते ही उनके सुरक्षा कर्मी व स्थानीय पुलिस के जवान भी वापस लौट गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News