जेपी नड्डा के कहने पर कृपाल परमार ने वापस लिया इस्तीफा
punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 10:37 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद कृपाल परमार ने अपना त्याग पत्र वापस ले लिया है। उन्होंने यह त्याग पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बात करने के बाद वापस लिया है। इसके बाद वह शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल भी हुए। जानकारी के अनुसार उनको मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी फोन किया था, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने तथा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने की बात कही। इसके बाद परमार शिमला आए और उन्होंने बैठक में हिस्सा भी लिया। उनसे इस बारे जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है, ऐसे में अब उनकी किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उल्लेखनीय है कि कृपाल परमार ने भाजपा के शिमला मंथन से ठीक पहले प्रदेश उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से सांझा की थी, साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पार्टी के स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है लेकिन बड़े नेताओं के बात करने पर उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here