‌अपहरण के बाद हिमाचल की नाबालिग लड़की से पंजाब में गैंगरेप

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 10:19 AM (IST)

ऊना: हिमाचल-पंजाब की सीमा से ‌अपहरण नाबालिग लड़की के साथ पंजाब में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा पीड़िता ने खुद किया। बता दें कि पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित लड़की को चंडीगढ़ से बरामद किया, जिसके बाद वह उसे ऊना ले गई। जहां नाबालिग ने 2 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद युवकों पर पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी युवकों की भी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक ऊना सदर थाना के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की मंगलवार दोपहर अचानक लापता हो गई। इसको लेकर परिजनों ने ऊना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसकी पुष्टि एएसपी विनोद कुमार धीमान ने की है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News