लाहौल में हिमस्खलन से केलांग-दारचा मार्ग अवरुद्ध, बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 07:51 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): मनाली-लेह मार्ग पर जिस्पा और दारचा के बीच जेमुग में हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से केलांग-दारचा सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। लाहौल में जनजीवन सामान्य हो गया है लेकिन हिमस्खलन की घटनाओं में कमी नहीं आई है। बीआरओ हिमस्खलन से अवरुद्ध सड़क को बहाल करने में जुटा हुआ है। सड़क बंद होने से दारचा पंचायत के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर रोहली के समीप सड़क अवरुद्ध होने के बाद बीआरओ ने शुक्रवार को ही सड़क बहाल कर दी थी लेकिन शनिवार को फिर से हिमस्खलन होने से सड़क बंद हो गई थी। बीआरओ इस सड़क को डबललेन बनाने में जुटा हुआ है। 

दूसरी ओर बीआरओ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग की बहाली में भी जुटा हुआ है। मनाली की ओर से बीआरओ पटसेउ के समीप जबकि सरचू से बारालाचा की ओर 2 किलोमीटर आगे पहुंच गया है। बीआरओ प्राथमिकता पर मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर रहा है। मौसम सामान्य होते ही बीआरओ बारालाचा के साथ-साथ शिंकुला दर्रे की बहाली में भी जुट जाएगा। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि तांदी-संसारी मार्ग बहाल कर दिया है। दारचा के पास हिमस्खलन होने से मार्ग बंद है, जिसे बहाल किया जा रहा है। लेह मार्ग बहाली को भी गति दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News