जयराम सरकार के खिलाफ शीघ्र चार्जशीट जारी करेगी कांग्रेस : कौल सिंह

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 07:53 PM (IST)

मंडी (रजनीश): जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस शीघ्र चार्जशीट जारी करेगी और सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार की जांच करवाएगी। चार्जशीट में भाजपा के मंत्रियों व विधायकों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और घोटालों को रखा गया है। वीरवार को मंडी में प्रैस वार्ता में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आने वाले चुनाव में महंगाई प्रमुख मुद्दा रहेगा जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान और चुने हुए विधायक करेंगे।

मैं कभी भी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में नहीं रहा

कौल सिंह ने कहा कि मैं कभी भी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में नहीं रहा और न ही मैंने कोई पद कभी मांग कर लिया, पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है मैं उससे संतुष्ट हूं। उन्हेांने कहा कि प्रतिभा सिंह एक नॉन कंट्रोवर्शियल चेहरा हैं और उनके नेतृत्व में संगठन का बेहतरीन ढंग से संचालन होगा। कौल सिंह ने कहा कि राज्य में करोड़ों रुपए की घटिया किस्म की सीवरेज व जीआईसी पाइपों की खरीद की गई है, जिसकी कांग्रेस के सत्ता में आते ही छानबीन करेगी, वहीं जेओए परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के मिशन रिपीट को एकजुटता से मिशन डिफीट में बदलेगी। इस जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर व बामनदेव ठाकुर उपस्थित रहे।  

4 साल में एक बस नहीं खरीदी, अधिकारियों और मंत्रियों के लिए लीं महंगी गाड़ियां 

कौल सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। मंडी का मुख्यमंत्री होने के बाद भी मंडी में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाया है। 4 साल तक सड़कों की सुध नहीं ली और टारिंग की जा रही है। एचआरटीसी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और 4 साल में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई जबकि अधिकारियों और मंत्रियों के लिए महंगी नई गाडिय़ां खरीदी गईं। आम आदमी पार्टी के बारे में कौल सिंह ने कहा कि आप का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News