26 वर्षीय युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, विदेश में करता था नौकरी

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 06:16 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना के अंतर्गत कांगड़ा शहर में सोमवार को 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी योगेश ठाकुर ने बताया कि जानकारी के अनुसार जब कमरा परिजनों ने बंद देखा तो दरवाजा खटकाया लेकिन किसी ने दरवाजा न खोला। पीछे जाकर खिड़की से उन्होंने देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। खिड़की से ही उसके पिता ने अंदर घुसकर सबसे पहले उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक विदेश में नौकरी कर रहा था तथा दो-तीन महीने पहले घर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News