कांगड़ा वैली कार्निवाल: सुनील राणा ने आ सामिया गीत से नचाया पंडाल, साहिल ने भी बांधा समा

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 10:21 PM (IST)

धर्मशाला (विवेक): पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली संस्कृति और स्थानीय कलाकारों के नाम रही। इस मौके राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शॉल, टोपी पहनाकर सम्मानित किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर प्रसिद्ध लोक गायक सुनील राणा ने अपने गानों से मैदान में मौजूद लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सुनील ने आ सामिया, कांछा चढ़ेया पुहाड़ा जो, जोते पयूरा हीणा, प्यारी भोटिलए लोकगीत गाए।

इसके अलावा पहाड़ी गायिका पूनम भारद्वाज ने डफली वाले, लाल तेरा साफा, रिमिझिमी बरखा और पांगी पक्की ठांगी जैसे सुंदर गाने गाकर माहौल को सुरमयी बना दिया। मशहूर गायक कुमार साहिल ने भी अपनी सुरीली आवाज से खूब रंग बिखेरा। साहिल ने पहले भी मैं तुमसे मिला, ले जाए जाने कहां हवाएं, हर किसी को नहीं मिलता, डायमंड दी झांजर, डॉलरां बांगु नी नाम साडा चलदा जैसे बेहतरीन हिंदी और पंजाबी गाने गाए।

हिमालयन रूट्स बैंड के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। बैंड के गायक लोकी वर्मा ने बांका मुल्क, कांछी रे कांछी, इस गरांए देया लंबरा, पिया रे पिया रे जैसे बेहतरीन गाने गाकर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा लोक गायक राजेश हैप्पी ने एकतारा बजदा वे, सतीश पुजारी ने डाडे दिए बेडिए, मोहित गर्ग ने रूणझुणुआ व अन्य पहाड़ी गायकों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News