Kangra: टोल प्लाजा कर्मचारी की गिरने से मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 04:29 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना के अंतर्गत सोमवार को एक टोल कर्मचारी की गिरने से मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह टोल प्लाजा पर कर्मचारी था तथा गिरकर मरने का मामला लग रहा है। जिसकी पहचान सतपाल गांव घट्टा धमेड तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। फोरलेन मार्ग पर तकीपुर के नजदीक कांगड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक एंड पोस्ट के नीचे 15 -20 फुट गहरे डंगे से नीचे मृत पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि उसकी मौत का क्या कारण रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News