बाइक के पहिए में फंसी महिला की चुन्नी, मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 09:11 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कांगड़ा बस स्टैंड के नजदीक से एक महिला अंजु रानी पत्नी रमेश चंद निवासी गांव खोली तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 45 साल अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। रास्ते में बस अड्डे से कुछ दूरी पर ही उसकी चुन्नी बाइक के पहिए में फं स गई। इससे महिला का संतुलन बिगडऩे के कारण महिला बाइक से नीचे गिर गई। महिला को तुरंत घायलावस्था में उपमंडल अस्पताल कांगड़ा ले जाया गया, मगर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News