कांगड़ा पुलिस ने 6 माह में पकड़ी 39 किलो चरस और 1 किलो चिट्टा

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 03:24 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): नॉर्थ रेंज कांगड़ा पुलिस ने पिछले 6 माह में कांगड़ा, चम्बा, ऊना व पुलिस जिला नूरपुर के पुर के तहत । विभिन्न मामलों में 39 किलोग्राम से अधिक चरस और 1 किलोग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सबसे अधिक 16 किलो 309 ग्राम से अधिक चरस पुलिस जिला नूरपुर ने, 15 किलो 20 ग्राम चम्बा पुलिस, 7 किलो 521 ग्राम से अधिक जिला कांगड़ा पुलिस और 161.25 ग्राम चरस ऊना पुलिस द्वारा पकड़ी गई है।

पिछले वर्ष इन चार जिलों में 33 किलो 808 ग्राम से अधिक चरस, जिसमें सबसे अधिक चम्बा 17 किलो 459 ग्राम से अधिक, कांगड़ा में 13 किलो 431 ग्राम, पुलिस जिला नूरपुर में 1 किलो 829 ग्राम और ऊना जिला पुलिस ने 1 किलो 89 ग्राम से अधिक चरस बरामद की थी। चिट्टे की बात करें तो इस वर्ष अभी तक 1 किलो 459 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा है। इनमें सबसे अधिक 518.42 ग्राम चिट्टा पुलिस जिला नूरपुर, 449.047 ग्राम चिट्टा कांगड़ा पुलिस, 342.048 ग्राम चिट्टा ऊना पुलिस और 150.066 ग्राम चिया चम्बा पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। पिछले वर्ष उक्त जिलों में 4 किलो 199 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। 

इनमें पुलिस जिला नूरपुर के तहत 2 किलो 982 ग्राम से अधिक, ऊना पुलिस द्वारा 564.285 ग्राम, जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा 540 ग्राम, जबकि चम्बा पुलिस द्वारा 113.039 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके अलावा इस वर्ष इन्हीं जिलों में 18 लाख 63 हजार 850 एम.एल. बीयर बरामद की गई है। सबसे अधिक बीयर पुलिस जिला नूरपुर के तहत 2 लाख 50900 एम.एल., कांगड़ा पुलिस द्वारा 16 लाख 1 हजार 400 एम.एल. और चम्बा पुलिस द्वारा 11550 एम.एल. बीयर बरामद की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News