Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट पर फंसे विदेशी पर्यटक, दिल्ली से फ्लाइट कैंसिल

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 10:01 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): इसराईल-ईरान विवाद और खाड़ी देशों पर हमले की वजह से हवाई उड़ानें बाधित हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटक फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी फ्लाइट दिल्ली से कैंसिल हो चुकी है। ऐसे में पर्यटक फिलहाल कांगड़ा में ही इंतजार कर रहे हैं कि कब हवाई सेवाएं शुरू होंगी और कब वे अपने देश पहुंच पाएंगे। इसराईली टूरिस्ट जेला ने कहा कि उन्हें आज सुबह इसराईल जाना था, लेकिन मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई, इसलिए वह अभी यहीं पर रह रही हैं, जब तक कि उन्हें घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि वह बस यही मनोकामना कर सकती हैं कि पूरी इंसानियत एक है और गहरी दुआ शांति के लिए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News