Kangra: पैसों से भरा पर्स ATM में ही छोड़ गई युवती, लगभग 60,000 रुपए की थी राशि

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 04:24 PM (IST)

पालमपुर, (भृगु): विवाह से एक दिन पहले युवती पैसों से भरा अपना पर्स ए.टी.एम. कक्ष में ही छोड़ गई। घटना कृषि विश्वविद्यालय में स्थित ए.टी.एम. में घटी। कृषि विश्वविद्यालय के संपदा विभाग में कार्यरत राजीव शर्मा को विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 के ए.टी.एम. पर एक पर्स मिला, जिसे उन्होंने सिक्योरिटी सुपरवाइजर को हैंडओवर किया।

पर्स में लगभग 60,000 रुपए की राशि पाई गई। ऐसे में इसकी सूचना सिक्योरिटी सुपरवाइजर द्वारा विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी को दी गई और सुरक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक सुरक्षा कर्मी को ए.टी.एम. के पास तैनात कर दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति अगर पैसे ढूंढता हुआ आए तो उस व्यक्ति का पता चल सके। इसी मध्य लगभग 2 बजे एक लड़की और उसके रिश्तेदार ए.टी.एम. के पास आए और उन्होंने पैसों के बारे में पूछताछ की।

सिक्योरिटी स्टाफ ने सारी वैरीफिकेशन करके पैसे उस लड़की को वापस कर दिए। उन्होंने राजीव शर्मा, सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा, सुरक्षा सुपरवाइजर रणवीर राणा एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों का धन्यवाद किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस लड़की के यह पैसे गुम हुए थे, उसका विवाह है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News