करंट लगने से मनरेगा मजदूर घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 08:24 PM (IST)

कांगड़ा: गग्गल पुलिस थाना के अंतर्गत भडियाणा में एक महिला को करंट लगने के बाद उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण (50) निवासी भडियाणा के घर के पास मनरेगा के तहत कूहल का काम लगा है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि कूहल वालों को पाइप के टुकड़े की जरूरत थी और मैंने लैंटर पर चढ़कर पाइप उनको दिखाने के लिए उठाई। पाइप से अचानक लैंटर के ऊपर से निकलने वाली हाई वोल्टज लाइन का करंट आने से महिला को करंट लग गया। महिला का उपचार टांडा में चल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News