Kangra: पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पशुओं के लिए लेने गया था चारा

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 03:18 PM (IST)

कांगड़ा। पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत कलोहा के गांव अपर कलोहा में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान जोगिंद्र सिंह (50) पुत्र बद्रीनाथ के रुप में हुई हैं। परिजनों ने तत्काल उसे घायल अवस्था में सीएचसी रक्कड़ पहुंचाया, वहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जोगिंद्र सिंह पशुओं का चारा लाने के लिए घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर चढ़ा था, वहीं पेड़ की टहनी टूटने से नीचे गिर गया। उपप्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि जोगिंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।

उन्होनें गरीब परिवार के लिए सरकार से सहायता की मांग की है। पुलिस थाना प्रभारी किशोर चंद ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News