Kangra : बाजार से लौटने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 01:21 PM (IST)
Kangra News : डाडासीबा थाना के अंतर्गत गरुड़ निवासी 55 वर्षीय सुदर्शन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस के अनुसार, सुदर्शन कुमार गत दिवस बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगडी और उसकी मौत हो गई। मौत के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

