कंगना रनौत ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी को लेकर कही बड़ी बात... देखें वीडियो
punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 03:49 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शादी की बधाई दी है। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में डॉ. अमरीन कौर के साथ शादी की।
इससे दो दिन पहले, कंगना ने मनाली में विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब हिमाचल प्रदेश में आपदा आई हुई है, तब विक्रमादित्य सिंह अपनी शादी और हनीमून में व्यस्त हैं और आपदाग्रस्त इलाकों में कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं।
जब मीडिया ने मंडी जिले के सुंदरनगर में कंगना से इस बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को बधाई दी और कहा कि उनकी विक्रमादित्य सिंह के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। यह केवल राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। कंगना ने यह भी कहा कि विक्रमादित्य के दिवंगत पिता, वीरभद्र सिंह, उन्हें बहुत प्यार करते थे और अपनी बेटी मानते थे।