सिरमौर: मोगीनंद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, 12 से अधिक लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 12:02 AM (IST)

कालाअम्ब (प्रताप): पुलिस थाना कालाअम्ब के तहत मोगीनंद क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे 2 गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में 12 से 14 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों में दोनों ही पक्षों के लोग शामिल हैं, जिसमें कई महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि 9 घायलों को देर रात मैडीकल कालेज नाहन पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों के बीच यह झड़प क्यों हुई, इसका सही खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मौके पर आए और गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जो खूनी झड़प में तबदील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच दोनों पक्षों के बीच पत्थर व रोड़े इत्यादि तक चल गए, जिसमें कई महिलाओं सहित 12 से 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में सुनीता यादव, कोमल, मंजू, करण, पूनम, राजेश, आरती व शिवानी को ज्यादा चोटें आई हैं। कालाअम्ब पुलिस थाना के एसएचओ एमएस चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोगीनंद में मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News