उद्यान विभाग में निकली नौकरियां, भरे जाएंगे इतने पद

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 10:22 AM (IST)

शिमला : बागवानी विभाग में उद्यान विकास अधिकारियों के 264 में से 172 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा उद्यान विस्तार अधिकारियों के 112 पद खाली हैं। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आनी के विधायक किशोरी लाल की तरफ से पूछे प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्यान विकास अधिकारियों के 71 पदों को भरने की सिफारिश राज्य लोक सेवा आयोग को भेजी है।

उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग में ब्लॉक स्तर पर स्टाफ का युक्तिकरण किया जाएगा, क्योंकि कई स्थानों पर पदों की संख्या अधिक तथा कई जगह कम है। उन्होंने कहा कि कई विकास खंडों में आवश्यकता से अधिक पद सृजित किए गए हैं तथा कई स्थानों पर बहुत कम पद सृजित किए गए हैं। इस विसंगति को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग के अंतर्गत कई बड़े प्रोजैक्ट स्वीकृत हुए हैं। इसलिए रिक्तियों को जल्द भरना आवश्यक है। इससे पहले मूल सवाल का जवाब देते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि आनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उद्यान विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 46 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 17 पद रिक्त हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News