जे.बी.टी. के 104 पदों पर काऊसलिंग शुरु

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 11:11 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : जेबीटी के 104 पदों, जिसमें सामान्य वर्ग-38, आर्थिक कमजोर वर्ग-13, सामान्य स्वतंत्रता सैनीनी आश्रित-1, अन्य पिछड़ा वर्ग-17, अन्य पिछड़ा वर्ग आई.आर.डी.पी.-4, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सैनानी आश्रित-01, अनुसूचित जाति-19, अनुसूचित जाति आई.आर.डी.पी.-4, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सैनानी आश्रित-1, अनुसूचित जनजाति-5, अनुसूचित जनजाति आई.आर.डी.पी.-1 की भर्ती के लिए डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में काऊसलिंग शुरु हो गई है। यह काऊसलिंग 2 दिन तक चलेगी। शुक्रवार को जिला कांगड़ा के लगभग 502 अभ्यार्थियों ने काऊसलिंग में भाग लिया। शनिवार को अन्य जिला के अभ्यार्थी काऊसलिंग में भाग लेंगे। काऊसलिंग के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 6 टेवल लगाए गए थे।

एक्सचेंज वाइज अभ्यार्थियों को बांटा गया था। शिक्षा अधिकारियों ने अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। शनिवार को अन्य जिला के अभ्यार्थियों के लिए 4 टेवल लगाए जाएंगे। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोङ्क्षहद्र कुमार भी इस दौरान निरीक्षण के लिए पहुंचे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोङ्क्षहद्र कुमार धीमान ने बताया कि शुक्रवार को 502 अभ्यार्थियों ने काऊसलिंग भाग लिया। उन्होंने कहा कि शनिवार को अन्य जिला के अभ्यार्थी काऊसलिंग में भाग लेंगे। कोविड-19 के सुरक्षा उपायों को अपनाया गया। अभ्यार्थी को ही मेन गेट से अंदर जाने की अनुमति दी गई। गेट में एक कर्मी की ड्युटी लगाई गई तथा अभ्यार्थी के साथ आए अन्य लोगों को अंदर जाने नहीं दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News