Kangra: सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल छात्र PGI रैफर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 11:12 PM (IST)

ज्वाली (नंदपुरी): फारियां पंचायत के काठू मोहल्ला में बेसहारा बैल के हमले में जमा एक का छात्र सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मावा कुठेड़ निवासी सुमित पलोहड़ा स्कूल में पढ़ने के साथ अकादमी भी ज्वाइन किए हुए है। बताया गया कि सड़क पर दौड़ लगाते समय बैल ने उस पर हमला कर दिया और उसका सींग छाती में घुस गया। कड़ियाल निवासी सुनील गुलेरिया ने घायल छात्र को ज्वाली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रैफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से बेसहारा बैलों को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News