परवाणु-शिमला एनएच पर लगा जाम, 10 हजार से अधिक गाड़ियों ने हिमाचल में किया प्रवेश

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 12:42 AM (IST)

परवाणु (विकास): हिमाचल प्रदेश के मुख्य द्वार पर शनिवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दूसरे राज्यों से पर्यटक काफी संख्या में हिमाचल आए। बता दें कि 3 दिन की छुट्टियों के चलते सैलानी गर्मी से निजात पाने के लिए हिमाचल पहुंच रहे हैं। इस कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर कई किलोमीटर जाम देखने को मिला। टोल में कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि लगभग 10 हजार से अधिक गाडिय़ां हिमाचल में एंट्री कर चुकी हैं। बता दें कि परवाणु-नैशनल हाईवे पर हर शनिवार व रविवार को जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसे प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। वर्तमान में जिस प्रकार हिमाचल में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबलों की संख्या का बढऩा जरूरी है। लम्बा जाम लगने से सही तरह हर वाहन की चैकिंग करना मुश्किल है। डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारी मैनुअल पर्ची काटते हैं। इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई है। पुलिस द्वारा हिमाचल में प्रवेश करने वाली गाडिय़ों की जांच की जा रही है। टोल वालों से बात की जाएगी और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा ताकि जाम की समस्या से जूझना न पड़े।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News