कायदे कानून और नियम नहीं मानती है जयराम सरकार : राठौर

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 04:52 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कायदे कानून और नियम न मानने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि हेरिटेज स्थानों पर किसी तरह से होर्डिंग्स लगाने पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगाया है बावजूद इसके सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बड़े-बड़े होल्डिंग शिमला शहर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर लगे हुए हैं। मामले को लेकर जब कांग्रेस ने शिकायत की तो उसके बाद होर्डिंग्स को हटाया गया। सरकार नगर निकायों के चुनाव को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग स्टेशन की निगरानी के लिए ऑब्जर्वरों की तैनाती कर दी है ताकि सरकार लोगों को प्रभावित ना कर सके। 

वहीं राठौर ने कहा कि किसानों के साथ बीमा के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है। किसानों से कंपनियां बीमा के पैसे तो बटौर रही है लेकिन नुकसान के बाद किसी को मुआवजा नहीं दिया रहा है। बीमा कंपनियां मुनाफा कमाने में लगी है। किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर नही है। केन्द्र सरकार को किसान व बागवान विरोधी करार देते हुये कहा है कि मोदी सरकार ने देश के किसानों व बागवानों के साथ कई योजनाओं के नाम पर धोखा किया है। किसान फसल बीमा योजना तथा किसान सम्मान निधि योजना देश के इतिहास में सबसे बड़े घोटालो के तौर पर जाने जाएगे। किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लोगों को इस से वंचित करके भाजपा से जुड़े लोगों को इस योजना का लाभ पंहुचाया गया जो कि इसके लिए पात्र नहीं थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News