मांगें न मानीं तो क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Saturday, Jul 06, 2019 - 12:48 PM (IST)

शिमला : आई.पी.एच. कर्मचारियों के 11 सदस्यों की कार्यकारिणी की बैठक भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय मंत्री दिनेश शर्मा, कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर व जिला कोषाध्यक्ष की अध्यक्षता में नगर निगम स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मचारी संघ द्वारा पिछले 3 महीनों से जो आंदोलन विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम के विरुद्ध किया जा रहा है, को प्रमुख अभियंता के आश्वासन के बाद सोमवार 8 जुलाई तक टाल दिया गया।

यदि 8 जुलाई तक कर्मचारियों का वेतन जिला कोषागार के माध्यम से नहीं मिलता है और दूसरी समस्याओं का हल नहीं किया गया तो 9 जुलाई से कर्मचारी संघ क्रमिक भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की होगी। बैठक में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के दिनेश शर्मा, भगवान गर्ग, छैल सिंह, उमेश सूद, प्रदीप कुमार, धनीषा ठाकुर, पाल सिंह पांटा, दर्शन कुमार, रोहित गुलेरिया व निर्मल कलसाइक ने भाग लिया।

kirti