डिप्लोमाधारकों के लिए सुनहरा मौका, 100 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 03:45 PM (IST)

Hamirpur News : जिला सिरमौर के प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में ट्रेनी, पीएमआईएस, अप्रेंटिस और अस्थायी कर्मचारियों के 100 पदों को भरने के लिए 27 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के डिप्लोमाधारक या फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर और पंप ऑपरेटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। ट्रेनी, पीएमआईएस और अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जबकि, अस्थायी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 20,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma