किडनी पीड़िता के लिए मसीहा बने अंतराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा (Video)

punjabkesari.in Monday, May 06, 2019 - 11:49 AM (IST)

नाहन (सतीश): किडनी रोग से पीड़ित सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र अंधेरी की 14 वर्षीय लड़की की मदद के लिए हाथ बढ़ने लगे हैं। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की दोनों किडनियां खराब हैं और गरीब परिवार इलाज नहीं करवा पा रहा है। परिवार की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने लड़की के मदद के लिए चैरिटी रन करने का फैसला लिया है। सुनील शर्मा हरिपुरधार भी पहुंचे, जहां माता भंगायणी मेले के दौरान उन्होंने लोगों से धन राशि जुटाई। 
PunjabKesari

इस दौरान छोटे से लेकर बड़े तक हर उम्र के शख्स ने मदद के लिए हाथ बढ़ा। 1 रुपए से लेकर 500 तक जो सम्भव हुआ मासूम के इलाज के लिए दान किया। सुनील ने कहा कि लड़की के इलाज के लिए हर संभव मदद करेंगे। 9 मई से वह अपनी चैरिटी रन शुरू करेंगे और पूरे सिरमौर में दौड़ लगाकर पैसा जुटाएंगे। कई बार हिमाचल का नाम रोशन कर चुके संगडाह क्षेत्र के ही दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह भी सुनील शर्मा के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह भी लड़की की मदद के लिए हर सम्भव कोशिश करेंगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News