मंडी के शिवरात्रि महोत्सव को अधिकारिक तौर पर मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 05:55 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी में सदियों से मनाए जाने वाले शिवरात्रि महोत्सव को अब अधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव का दर्जा मिल गया है। राज्य सरकार ने पिछले कल इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी जानकारी खुद सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नारला में आयोजित जनसभा के दौरान दी। जयराम ठाकुर ने बताया कि मंडी के शिवरात्रि महोत्सव को सिर्फ ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय महोत्सव कहा जाता था जबकि इसे अधिकारिक तौर पर यह दर्जा नहीं मिला था। 
PunjabKesari

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्रदेश के कुल्लू दशहरा और रेणुका जी मेले को ही अधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त था जबकि बाकी उत्सवों को यह दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से मंडी के शिवरात्रि महोत्सव को पहली बार अधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने बताया कि चंडीगढ़ से मनाली जाने वाले पर्यटकों को रास्ते में कोई भी बढ़िया टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं मिलता। यही कारण है कि मंडी शहर को धार्मिक और अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। 
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि मंडी शहर में अनेकों प्राचीन शिव मंदिर हैं। इसलिए मंडी को शिवधाम के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही मंडी शहर के एक कृत्रिम झील भी बनाई जाएगी ताकि यहां पर्यटन गतिविधियों को और ज्यादा बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बरोट, झटिंगरी और पराशर को भी पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News