अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने बिलासपुर के डाॅक्टर संग लिए 7 फेरे

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 09:41 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी की हमीरपुर के वासी पैलेस में शादी हो गई है। यह जानकारी खुद प्रियंका नेगी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शादी की रस्मों की फोटो शेयर करके दी है। प्रियंका नेगी ने बिलासपुर के डाॅक्टर सौरभ शर्मा (स्किन स्पैशलिस्ट) के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। प्रियंका नेगी वर्ष 2006 से स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर में कबड्डी का प्रशिक्षण लेने के बाद भारतीय टीम में शामिल हुई थीं। प्रियंका 2011 में श्रीलंका में साऊथ एशियन गेम्स, 2012 में पटना में फस्र्ट वूमैन कबड्डी वर्ल्ड कप तथा 2013 में चीन में थर्ड एशियन बीच गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने वाली टीम में शामिल थीं। इसके अलावा वह नैशनल गेम्स में करीब 15 मैडल जीत चुकी हैं। वर्ष 2012 में प्रियंका नेगी को परशुराम अवार्ड से भी नवाजा गया है। 

बता दें कि प्रियंका के पिता कंवर सिंह नेगी किसान हैं और माता सुनीता नेगी गृहिणी हैं। वर्ष 2016 में वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में प्रियंका नेगी को हिमाचल पुलिस में तैनाती मिली थी। स्पोर्ट्स कोटे के तहत उन्हें हिमाचल पुलिस में नौकरी दी गई है। भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी रही प्रियंका नेगी सिरमौर जिले के शिलाई की रहने वाली हैं।   

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News