दिल्ली में अनुराग ठाकुर से मिले उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 09:34 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): हिमाचल प्रदेश के उद्योग ,परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें नई एवं बड़ी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर के समक्ष कांगड़ा जिला के परागपुर में इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के निर्माण संबंधी विषय को प्रमुखता से उठाया तथा इसकी डीपीआर को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि परागपुर संस्कृति, विरासत एवं सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाना बेहद आवश्यक है। इसके निर्माण से क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के अन्य विषयों को लेकर भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से विस्तृत चर्चा की  । विक्रम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jinesh Kumar

Related News