वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यूके ने उद्योगपति सुमित सिंगला को नियुक्त किया हिमाचल का प्रैजीडैंट

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 04:12 PM (IST)

बीबीएन (ब्यूरो): विश्व की सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यूके ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध उद्योगपति व अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसायटी के फाऊंडर व क्योरटैक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला को हिमाचल प्रदेश का प्रैजीडैंट नियुक्त किया गया है। मिस्टर विलियन जेजलर स्विजरलैंड हैड ऑफ यूरोप फॉर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पांडिचेरी की उप राज्यपाल ने 5 वर्षों की सेवा के साथ ही भारतीय पुलिस सेवा में 40 वर्षों के गहन अनुभव पर किरण बेदी, महाराज कुमार साहिब राज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर, मिस पूनम जेजलर प्रैजीडैंट डब्ल्यू वीआर स्विट्जरलैंड, सीईओ संतोष शुक्ला की उपस्थिति में उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल प्रैजीडैंट के तौर पर नियुक्ति दी गई। 

सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन विश्व की ऐसी संस्था है जो आज 70 देशों में मिलकर काम कर रही है ।यह संस्था महान हस्तियों की काबिलियत विश्व में देश के प्रति सेवा, खेल, प्रतिभा, बच्चों को प्रेरणा देने व सामाजिक गतिविधियों में देश के लिए काम कर रहे हो, किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड देख व उनकी क्षमता देख वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब देकर सम्मानित करती है। इस अवसर पर सिंगला ने सीईओ संतोष शुक्ला, विलियन जेजलर व पूनम जेजलर, पंजाब के वाइस प्रैजीडैंट जसबीर सिंह का धन्यवाद किया। 

सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ खेल जगत में ऊंचाइयों पर है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में जो किसी भी क्षेत्र में विश्व के लिए कोई भी रिकॉर्ड बनाएगा तो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यूके की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल वाणी एमपी इंदौर, पुष्यमित्र मेयर इंदौर, देवेश चंद्र डीजीपी मिजोरम, मनु श्रीवास्तव प्रिंसीपल सैक्रेटरी, हरिचंद नारायण मिश्र पुलिस कमिश्नर, वरुण कपूर डायरैक्टर जर्नल पुलिस, महारिस उत्तम महाराज स्पिरिचुअल गुरु,नरेंद्र चौहान, रानी पीपलुदा मध्यप्रदेश, प्रो. राजीव शर्मा, मास्टर प्रांजल शुक्ला व जसबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News