6000 करोड़ का घोटाला : जनवरी माह में नीलाम होगी इंडियन टैक्नोमैक कंपनी, इस दिन लगेगी बोली

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 10:38 PM (IST)

मानपुरा (बस्सी): करीब 6 हजार करोड़ का घोटाला करने वाली इंडियन टैक्नोमैक कंपनी की नीलामी तय हो गई है। आबकारी विभाग के अनुसार हाईकोर्ट ने सिरमौर के पांवटा ब्लॉक के गांव जगतपुर में स्थित कंपनी के विशाल परिसर को नीलाम करने के आदेश दिए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड परवाणु जोन के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने बताया कि 18 जनवरी को उद्योग के प्रांगण में इसकी बोली रखी गई है। टैंडर व खुली बोली के जरिए कोई भी व्यक्ति बोली दे सकता है। इस कंपनी की उद्योग के बाहर कुछ बेनामी जमीने हैं व उस संपत्ति की 120 करोड़ के करीब वैल्यू है। इसका सीआईडी द्वारा कोर्ट में एफिडेविट दिया गया है। 

उक्त उद्योग का मालिक विदेश में छिपा हुआ है। वर्ष 2021 में इसकी दुबई में लोकेशन पाई गई थी। भारत सरकार द्वारा उक्त व्यक्ति के प्रत्यार्पण को लेकर दुबई सरकार से बातचीत भी चली हुई है। जीडी ठाकुर ने बताया कि उक्त उद्योग की कुल 265 बीघा जमीन है व 3 सैक्टर में यह जमीन बंटी हुई है। उक्त जमीन की टोटल कीमत 90 करोड़ 25 लाख 2 हजार रिजर्व प्राइस रखी है। इसके अलावा उद्योग के  भवन की कीमत 27 करोड़ 14 लाख 56 हजार है। शैड के अंदर पलांट व मशीनरी की कीमत 47 करोड़ 72 लाख के करीब है। उन्होंने बताया कि टोटल अगर सभी को मिलाया जाए तो इसकी रिजर्व प्राइज 165 करोड़ 11 लाख 77 हजार 235 रखी है व अरनैस्ट मनी 16 करोड़ है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News